Posts

Showing posts from March, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर BFI महासचिव कुलविंदर सिंह गिल का भव्य स्वागत

Image
  झारखंड में बास्केटबॉल को नई उड़ान, गिल का भव्य स्वागत 1 अप्रैल 2026 झारखंड के खेल इतिहास में आज एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल का देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। देवघर एयरपोर्ट पर आयोजित इस स्वागत समारोह में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह के नेतृत्व में श्री गिल को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में झारखंड बास्केटबॉल के तकनीकी चेयरमैन आरिफ आफताब , साहिबगंज बास्केटबॉल एसोसिएशन के ओम प्रकाश चतुर्वेदी , मीडिया प्रभारी किंकर कृष्णा तथा देवघर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव आजाद पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पहली बार 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल तक साहिबगंज में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की 18 बालक एवं 15 बालिका टीमें भाग ले रही हैं, जो इसे राज्य के बास्केटबॉल...

जमशेदपुर टीम के लिए जूनियर स्टेट बास्केटबॉल ट्रायल संपन्न, कोच जेपी सिंह ने खिलाड़ियों को दिया मार्गदर्शन

Image
 📍 जमशेदपुर |A2REPORTS  आगामी जूनियर स्टेट झारखंड बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जमशेदपुर टीम चयन हेतु आयोजित ट्रायल रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक साहेबगंज में आयोजित होगी। केपीएस कदमा परिसर में सुबह 8 बजे शुरू हुए ट्रायल में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरी चयन प्रक्रिया का संचालन मोहम्मद आरिफ आफताब, जलाल शेख, अजहर खान और सुप्रिया करण की देखरेख में किया गया। वहीं ट्रायल को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में शबानुल हक, अमित कुमार शर्मा, अंजलि, विशाल, दीपक और अरहान सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चयन प्रक्रिया के तहत बालक और बालिका वर्ग से 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान भारतीय टीम के कोच जेपी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के मूलभूत कौशलों का व्यावहारिक प्रद...